टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 : ब्रम्हविद ग्लोबल स्कूल ने सेंट मैरी स्कूल को दी मात

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5: ब्रम्हविद ग्लोबल स्कूल ने सेंट मैरी स्कूल को दी मात

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 में आज 2 मैच हुए! प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के बिच टोटल 54 टी-20 मैच खेले जाएंगे! छत्तीसगढ़ राज्य की इस सबसे बड़े क्रिकेट प्रतियोगिता का ये लगातार पांचवा सीजन है! हर साल इस प्रतियोगिता को नया चैम्पियन मिला है!

आज के प्रथम मैच में सेंट मैरी स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया! सेंट मैरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में केवल 45 रन ही बना पाई! सेंट मैरी स्कूल के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य निर्मलकर ने सर्वाधिक 13 रन का योगदान दिया! ब्रम्हविद स्कूल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनिष्क कुमार एवं उत्कर्ष राज ने 3-3 विकेट लिए।

 

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 : ब्रम्हविद ग्लोबल स्कूल ने सेंट मैरी स्कूल को दी मात

जवाब में 46 रनो के लक्ष्य का पिछा करते हुए ब्रम्हविद ग्लोबल स्कूल की टीम ने इस लक्ष्य को 7.4 ओवर में प्राप्त कर लिया! ब्रम्हविद स्कूल के तरफ से बल्लेबाजी में आर्यांश दुबे ने 28 रन का योगदान दिया! सेंट मैरी स्कूल के तरफ से गेंदबाजी में संस्कार निर्मलकर और शालोम ने 1-1 विकेट लिए! ब्रम्हविद स्कूल ने 8 विकेट से यह मैच जीत लिया! मैन ऑफ द मैच आर्यांश दुबे रहे!

प्रतियोगिता के आज खेले गए दूसरे मैच में ज्योति विद्यालय चरोदा ने श्री शंकराचार्य स्कूल हुडको को 7 विकेट से पराजित किया! प्रतियोगिता में कल दिनांक 6.11.2025 को खेले जाने वाले मुकाबले में पहला मैच आदर्श विद्यालय मोवा vs डेफोडिल्स स्कूल एवं दूसरा मैच श्री शंकराचार्य स्कूल भिलाई vs वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद के मध्य खेला जाएगा!!

 

Tags :
Share This :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News