Logo-Terminator Cricket Academy

IND vs SL 3rd T20I Highlights: भारत ने जीती हारी हुई बाजी, सुपर ओवर में श्रीलंका को चटाई धूल, टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप

IND vs SL 3rd T20I Highlights: 

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में रोमांचक जीत दर्ज की। मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। भारत ने टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा कर डाला।

IND vs SL 3rd T20I Highlights: 

भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 में रोमांचक जीत हासिल की। भारत ने सुपर ओवर में जाकर मैच जीता। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने तीसरे मैच में 9 के नुकसान पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन जोड़े। ऐसे में मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। वॉशिंगटन सुंदर ने सुपर ओवर में वाइड समेट दो रन दिए और फिर कप्तान सुर्यकुमार यादव ने चौका लगाकर विजयी https://x.com/BCCI/status परचम फहरा दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की। कुसल मेंडिस (41 गेंदों में 43, तीन चौके) और पथुम निसांका (27 गेंदों में 26, पांच चौके) ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। रवि बिश्नोई ने आठवें ओवर में निसांका को आउट किया। मेंडिस ने कुसल परेरा (34 गेंदों में 46, पांच चौके) के संग दूसरे विकेट के लिए 52 रन की पार्टनरशिप की। मेंडिस 16वें ओवर में जब पवेलियन लौटे तब श्रीलंका का स्कोर 110/2 था। श्रीलंका ने आखिरी छह विकेट 15 रन जोड़कर गंवाए। कप्तान चरिथ असलंका का खाता नहीं खुला। रमेश मेंडिस ने तीन और कामिंदु मेंडिस ने एक रन बनाया। निंदु हसरंगा ने तीन रन बनाए। श्रीलंका को आखिरी 12 गेंदों 9 रन चाहिए थे। भारतीय टीम हारती हुई नजर आ रही थी लेकिन रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में तीन और सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर में पांच रन देकर बाजी पलटी दी

इससे पहले, भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुश्किल हालात में 37 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। श्रीलंका के लिए महीश थीक्षाना ने तीन और वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट चटकाए। डेब्यूटेंट चामिंदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो और रमेस मेंडिस को एक-एक विकेट मिला। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निराशाजनक शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल (10) दूसरे ओवर में पवेलियन लौट गए, जिसके बाद भारत के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। एक समय  भारत का स्कोर 48 रन पर पांच विकेट था। कप्तान सूर्यकुमार यादव (8) https://x.com/BCCI/status/1818359617958953145 और रिंकू सिंह (1) दहाई अंक में नहीं पहुंच सके

संजू सैमसन का खाता नहीं खुला जबकि शिवम दुबे ने 13 रन का योगदान दिया। ऐसे में गिल ने रियान पराग (18 गेंदों में 26, एक चौका, दो सिक्स) ने साथ मोर्चा संभाला और भारत को सैकड़े के पार पहुंजाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। गिल और पराग 16वें ओवर में हसरंगा का शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर ने रवि बिश्नोई के संग आठवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सुंदर ने 18 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के दम पर 25 रन बनाए। बिश्नोई 8 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे

SL 137/8 (20 ओवर)

IND 137/9 (20 ओवर)

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपक), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), चामिंदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

Tags :
Share This :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News