टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 : छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता
टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित
टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 में आज कुल 6 रोमांचक टी-20 मैच खेले गए।
छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी इस स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 स्कूल टीमों के बीच शानदार मुकाबले जारी हैं।


टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 : पहला मैच: मदर्स प्राइड स्कूल बनाम डेफोडिल्स स्कूल
आज के पहले मैच में डेफोडिल्स स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 85 रन बनाए।
डेफोडिल्स स्कूल की ओर से उज्जवल सिंह ने सर्वाधिक 26 रन और ऋषि श्रीवास्तव ने 14 रन का योगदान दिया।
मदर्स प्राइड स्कूल की ओर से गेंदबाजी में
समर्थ और मेहुल देवांगन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मदर्स प्राइड स्कूल ने केवल 7.3 ओवरों में 86 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
मनोज पटेल (34 रन) और हर्ष (22 रन) की दमदार बल्लेबाजी से टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे मेहुल देवांगन।

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 : दिन के अन्य मैच परिणाम
-
हॉली क्रॉस कांपा स्कूल ने लिटिल फ्लावर स्कूल को 10 विकेट से हराया।
-
एन.एच. गोयल स्कूल ने कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना को 26 रनों से पराजित किया।
-
वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुंद ने रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल को 6 विकेट से हराया।
-
एन.एच. गोयल स्कूल ने शिवम विद्या पीठ स्कूल को 6 विकेट से मात दी।
-
ज्योति विद्यालय चरोदा ने वेडनर मेमोरियल स्कूल को 191 रनों से हराया।


टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 : कल (4 नवम्बर 2025) के मैच शेड्यूल
1️⃣ रेडिएंट वे स्कूल 🆚 शिवांश इंटरनेशनल स्कूल
2️⃣ सेंट ज़ेवियर स्कूल 🆚 माइलस्टोन स्कूल
3️⃣ कृष्णा पब्लिक स्कूल डूंडा 🆚 आदर्श विद्यालय मोवा
4️⃣ स्प्रिंग डेल्स स्कूल कुम्हारी 🆚 हॉली हार्ट्स एजूकेशनल स्कूल
5️⃣ शुक्रदया विद्या निकेतन 🆚 एम.जी.एम. स्कूल भिलाई
6️⃣ रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद 🆚 श्री शंकराचार्य विद्यालय हुडको
यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे प्रतिष्ठित स्कूल क्रिकेट लीग है,
जिसमें युवा खिलाड़ियों को अपने टैलेंट को निखारने और बड़े मंच पर चमकने का मौका मिल रहा है।




