टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1 : आत्मानंद स्कूल ने टर्मिनेटर स्कूल चैम्पियन ट्रॉफी का जीता ख़िताब

टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1 : आत्मानंद स्कूल ने टर्मिनेटर स्कूल चैम्पियन ट्रॉफी का जीता ख़िताब

मिनी स्टेडियम महासमुंद में हुआ सीजन-1 का रोमांचक समापन|

टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम महासमुंद में खेला गया|

जिसके फ़ाइनल मैच में स्वामी आत्मानंद स्कूल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया! वडनेर मेमोरियल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 62 रन ही बना पाई|

वेडनर स्कूल के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य रात्रे ने 17 रन का योगदान दिया! आत्मानंद स्कूल के तरफ से गेंदबाजी में फैज़ान खान और हिमांशु साहू ने 3-3 विकेट प्राप्त किया।

टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1 : आत्मानंद स्कूल की शानदार जीत

जवाब में 63 रनो के लक्ष्य का पिछा करते हुए आत्मानंद स्कूल की टिम ने 5 ओवर में इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया! आत्मानंद स्कूल के तरफ से बल्लेबाजी में सय्यम यादव ने 36 रनो की शानदार पारी खेली|

आत्मानंद स्कूल महासमुंद ने 8 विकेट से यह मैच जीत कर प्रतियोगिता की विजेता बनी! फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच सय्यम यादव रहे! प्रतियोगिता की उपविजेता वेडनर मेमोरियल स्कूल एवं तीसरा स्थान रिवरडेल वर्ल्ड स्कुल महासमुंद रही|

टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1 : टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आवेश अली, बेस्ट बॉलर आवेश अली, बेस्ट बैटमैन नमन यादव, बेस्ट फील्डर नमन यादव, बेस्ट विकेट कीपर आदित्य रात्रे रहे|

टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1 : पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों की उपस्थिति

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, अतिविशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाअध्यक्ष येतराम साहू, उपाध्यक्ष नगर पालिका देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पूर्व सदस्य युवा आयोग|

प्रशांत श्रीवास्तव, पार्षद भाऊ राम साहू, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी अंजलि बरमाल, पार्षद मुन्ना देवार, पारस चोपड़ा चैयरमैन शिशु संस्कार, पूजा शर्मा प्राचार्य रिवरडेल, तबरेज खान, सिराज बक्श, अजय बंजारे, नईम खान रहे|

टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1 : अतिथियों ने दी शुभकामनाएं और प्रशंसा

समापन अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि “सबसे पहले मैं टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी और शबाब कुरैशी जी को हृदय से बधाई देता हूँ, जिन्होंने महासमुंद जैसे छोटे ज़िले में इतना बड़ा और सफल आयोजन कर दिखाया।

इस टर्मिनेटर स्कूल चैम्पियन ट्रॉफी सीजन 1 ने महाससुंद नगर के सिर्फ़ खिलाड़ियों को मंच ही नहीं दिया, बल्कि हमारे क्षेत्र के खेल स्तर को भी एक नई दिशा दी है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि क्षेत्र के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए मेरी तरफ़ से हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेल सिर्फ़ ट्रॉफी जीतने का नाम नहीं है, खेल चरित्र निर्माण का माध्यम है।
और आज यहाँ मौजूद हर खिलाड़ी ने अपने व्यवहार, मेहनत और प्रतिभा से यह साबित किया है।

छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिले, खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध हों।

डॉ. शबाब कुरैशी और उनकी टीम ने जिस निष्ठा, मेहनत और प्रोफेशनलिज़्म के साथ यह टूर्नामेंट कराया है, वह सराहनीय है।
मैं सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देता हूँ |

टर्मिनेटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-1 : एकेडमी के संचालक का धन्यवाद ज्ञापन

टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के संचालक एन.आई.एस. क्रिकेट कोच डॉ. शबाब कुरैशी ने कहा कि आज टर्मिनेटर स्कूल चैम्पियन ट्रॉफी – सीजन 1 का सफल समापन हम सबके लिए गर्व का क्षण है।

यह सफलता सिर्फ़ टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी की नहीं है—यह पूरे महासमुंद नगर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों की जीत है! इस आयोजन से महासमुंद स्कूल क्रिकेट को नई ऊर्जा मिलेगी.उन्होंने अतिथियों के साथ टर्मिनेटर स्टाफ की टीम और टर्मिनेटर एकेडमी के कोच जमशेद अख्तर के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और सभी का आभार व्यक्त किया |

Tags :
Share This :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News