साहिल विंटर कप में टर्मिनेटर एकेडमी ने चौहान एकेडमी को 165 रनो से हराया

 टर्मिनेटर एकेडमी ने चौहान एकेडमी को 165 रनो से हराया

साहिल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित साहिल विंटर कप 16 आयु वर्ग में प्रतियोगिता का पहला मैच टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी रायपुर और गोविन्द चौहान एकेडमी भिलाई के मध्य खेला गया|


टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आरव राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया|

पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 2 विकेट खो कर 247 रन बनाए|


टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सुनिश मवार ने शानदार शतक लगाते हुए 108 रन और जागेश्वर निषाद ने 57 रनो की पारी खेल कर टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के स्कोर को 247 तक पहुँचाया|

 

चौहान एकेडमी की गेंदबाज़ी में सीमित सफलता  लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 82 रन पर ऑलआउट

गोविन्द चौहान एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृतिवास चौहान ने 1 और युवराज सिंह चौहान ने 1 विकेट लिए|

जवाब में 248 रनो के लक्ष्य का पिछा करते हुए गोविन्द चौहान एकेडमी की पूरी टीम 82 रनो पर ऑल आउट हो गयी|
गोविन्द चौहान एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वेदांत पाण्डेय ने 26 रनो की पारी खेली.

टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहुल देवांगन ने 5 एवं सोहम सिंह ने 2 विकेट लिए|


टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने यह मैच 165 रनो के बड़े अंतर से जीता|

मैच में शानदार शतक लगाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार टर्मिनेटर एकेडमी के सुनिश मवार को मिला.

Tags :
Share This :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News