IND vs SL 2nd odi Highlights: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को हराया :-
श्रीलंका ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत को दूसरे वनडे में 32 रनों से हरा दिया है। श्रीलंका द्वारा मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 208 रन ही बना सकी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरे मैच में जीत हासिल करके श्रीलंका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम स्पिनर जेफरी वैंडर्से के आगे टिक नहीं सकी और 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। https://x.com/BCCI/status/1820136798460522804
IND vs SL 2nd odi Highlights: श्रीलंका की ओर से जेफरी वैंडर्से ने 6 विकेट झटके :-
कप्तान चरिथ असलंका ने तीन विकेट चटकाए। पहले वनडे में भी रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 230 रन पर सिमट गई थी। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा 44 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 35 और शिवम दुबे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली 19 गेंद में 14, श्रेयस अय्यर 9 गेंद में सात और केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हुए। भारत के शुरुआती सभी 6 विकेट जेफरी वेंडरसे ने लिए। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने अक्षर पटेल (44), वॉशिंगटन सुंदर (15), मोहम्मद सिराज (4) को आउट किया। अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। उन्होंने तीन रन बनाए। कुलदीप 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे वनडे में 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए। https://x.com/Motivational005/status/1820136977062367340
IND vs SL 2nd odi Highlights: श्रीलंका की ओर से कामिंडु मेंडिस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए :-
श्रीलंका की ओर से कामिंडु मेंडिस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन, कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। पथुम निसांका बिना खाता खोले आउट हुए। सिराज को पहली सफलता मिली। इसके बाद मेंडिस और अविष्का के बीच 74 रन की साझेदारी हुई है। वॉशिंगटन सुंदर ने अविष्का को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 62 गेंद में 40 रन बनाए। कुसल मेंडिस 42 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि वॉशिंगटन हैट्रिक लेने से चूक गए। सदीरा समरविक्रमा 31 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। जेनिथ लियानज ने 29 गेंद में 12 रन बनाए। कप्तान चरिथ असलंका 42 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेल्लालगे 35 गेंद में 39 रन बनाए। भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।
IND vs SL 2nd odi Highlights:आपको लगातार क्रिकेट खेलना होगा और हम ऐसा करने में असफल रहे, थोड़ा निराश हूं लेकिन ये चीजें होती रहती हैं,” रोहित ने कहा :-
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कोलंबो में दूसरे वनडे में श्रीलंका से टीम की 32 रन से हार के बाद निराशा व्यक्त की। उन्होंने हार को “दुखद” बताया और संकेत दिया कि टीम अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन का विश्लेषण करेगी, खासकर बीच के ओवरों के दौरान।भारतीय बल्लेबाजों को जेफरी वेंडरसे की लेग-स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा, जिन्होंने छह विकेट लिए, क्योंकि वे 241 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 208 रन पर आउट हो गए। जब आप कोई गेम हारते हैं तो हर चीज दुखदायी होती है। यह सिर्फ उन 10 ओवरों के बारे में नहीं है (जब भारत ने 50 रन पर छह विकेट खो दिए थे) आपको लगातार क्रिकेट खेलना होगा और हम ऐसा करने में असफल रहे, थोड़ा निराश हूं लेकिन ये चीजें होती रहती हैं,” रोहित ने कहा |