Logo-Terminator Cricket Academy

IPL 2023 Final: जडेजा ने पलटा मैच, धोनी की CSK ने जीता 5वां आईपीएल खिताब, कांटे की टक्कर में गुजरात टाइटंस को हराया

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हो रहे आईपीएल २०२३ के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इतिहास रचा दिया, उन्होंने टूर्नामेंट के आखिरी गेंद पर गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हराकर पांचवां खिताब अपने नाम कर मुंबई इंडियन्स के पांच खिताब जीतने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लिया.

टाइटंस ने पहली पारी में साई सुदर्शन और रिद्धिमान साहा की जुझारू पारियों की बदौलत 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, बारिश के कारण लंबे इंतजार के बाद डीएलएस रूल सामने आया और आखिरकार चेन्नई ने हाई-वोल्टेज मैच के फाइनल-बॉल थ्रिलर में 171 के संशोधित स्कोर का पीछा किया।

सुदर्शन-साहा की शानदार पारी से टाइटंस ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

टाइटंस को रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने ठोस शुरुआत दी, उन्होंने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। गिल के 39 रन पर आउट होने के बाद, साई सुदर्शन ने जिम्मेदारी संभाली और साहा के साथ डीफेन्डिंग चैंपियन के लिए पारी को आगे बढाया, उनके बीच 64 रन की साझेदारी हुई।

सुदर्शन ने 47 गेंदों में 204.25 की शानदार स्ट्राइक रेट से 6 छक्के और 8 चौके लगाए। दूसरी ओर, साहा ने 39 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और1 चौका शामिल था। टाइटन्स को कप्तान हार्दिक पांड्या द्वारा आगे सहायता मिली और उन्होंने 12 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाकर टीम का स्कोर 214 रन पर पंहुचा दिया।

DLS टारगेट के सामने आने के बाद चेन्नई ने स्थिरता से किया लक्ष्य का पीछा

जैसे ही बारिश शांत हुई मैच अधिकारियों ने खेल को फिर से शुरू करने के लिए हरी झंडी देने में पहले प्रशंसकों और खिलाड़ियों को तीन घंटे तक इंतजार कराया . डीएलएस बद्धित इस मैच में चेन्नई के लिए 171 रन का लक्ष्य निरधारित किया गया. रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की शुरुआती जोड़ी ने तेजी से 74 रन जोड़े। इस साझेदारी को नूर अहमद ने गायकवाड़ का विकेट झटक तोडा उन्होंने डिवॉन कॉनवे का बेशकीमती विकेट भी हासिल किया, इसके बाद मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने CSK को लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद किया।

मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी के आगे रवींद्र जडेजा ने दिखाया दम

मध्य क्रम में, अजिंक्य रहाणे (13 गेंदों में 27) और अंबाती रायुडू (आठ गेंदों में 19) ने तेज नारार कैमियो निभाया। हालाँकि इन् दोनों को मोहित शर्मा ने चलता किया एक ही ओवर में लगातार दो विकेट हासिल किए, रायडू और महान कप्तान एमएस धोनी को आउट करके उन्होंने चेन्नई की टीम पर दबाव डाला। जैसे ही आखिरी दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी टीम के लिए जीत के लिए क्रमशः एक छक्का और एक चौका लगाया और अपनी टीम को 6वीं बार आईपीएल चैंपियन बना डाला।

आखिरी तीन ओवर का रोमांच

आखिरी तीन ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 38 रन चाहिए थे। 13वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबादी के लिए आए। तब अंबाती रायुडू और शिवम दुबे क्रीज पर थे। पहली तीन गेंद पर अपना आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायुडू ने दो छक्के और एक चौका लगाया। चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि, उन्होंने मैच चेन्नई के पक्ष में मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर धोनी बिना खाता खोले आउट हो गए। इस ओवर में 17 रन बने। 14वें ओवर में मोहम्मद शमी के ओवर में आठ रन बने। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई।

आईपीएल 2023 पुरस्कार राशि

1. चेन्नई सुपर किंग्स (विजेता) – 20 करोड़
2. गुजरात टाइटंस (उपविजेता) – 12.5 करोड़
3. यशस्वी जायसवाल (इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर) – 10 लाख
4. शुभमन गिल (ऑरेंज कैप) – 10 लाख
5. मोहम्मद शमी (पर्पल कैप) – 10 लाख
6. ग्लेन मैक्सवेल (सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीजन) – 10 लाख
7. शुभमन गिल – (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ़ द सीजन) – 10 लाख
8. शुभमन गिल (गेम चेंजर ऑफ सीजन) – 10 लाख
9. शुभमन गिल (सीजन के सबसे ज्यादा चौके) – 10 लाख
10.फाफ डु प्लेसिस (सीजन का सबसे लंबा छक्का) – 10 लाख
11. राशिद खान (कैच ऑफ द सीजन) – 10 लाख
12. ईडन गार्डन और वानखेड़े स्टेडियम (सीजन की बेस्ट पिच और ग्राउंड ) – 10 लाख

आईपीएल 2023 फाइनल अवार्ड्स

इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच – अजिंक्य रहाणे
गेम चेंजर ऑफ द मैच – साई सुदर्शन
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर – साई सुदर्शन
सबसे लंबा छक्का – साईं सुदर्शन
एक्टिव कैच ऑफ़ मैच – एमएस धोनी
प्लेयर ऑफ द मैच – डेवोन कॉनवे

Tags :
Share This :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News